नसों को कैसे नुकसान होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 17:02

नसों की कमजोरी क्या है – What is Nervous Weakness in Hindi

नसों की कमजोरी को मेडिकल टर्म में न्यूरोपैथी के नाम से जाना जाता है। वहीं, बात जब संपूर्ण शरीर की नसों की कमजोरी की हो रही हो, तो उसके लिए मेडिकली टर्म के रूप में इसे पेरिफेरल न्यूरोपैथी कहा जाता है। अगर सवाल किया जाए कि नसों की कमजोरी है क्या? तो यह जान लेना जरूरी है कि नसें शरीर में किसी कम्प्यूटर के वायर की तरह काम करती हैं, जो शरीर की विभिन्न क्रियाओं को करने के लिए दिमाग तक संदेश पहुंचाती हैं। जब किसी वजह से ये नसें दिमाग तक ठीक तरह से संदेश पहुंचाने में विफल होती हैं या फिर नहीं पहुंचा पाती हैं, तो इसे ही नसों की कमजोरी के रूप में जाना जाता है। मानों जैसे कम्प्यूटर में लगा कोई वायर ब्रेक हो जाने के कारण कम्प्यूटर ठीक से काम करना बंद कर देता है। यह विकार शरीर के एक या कई हिस्सों को प्रभावित कर नसों को कमजोर बना सकता है। हालांकि, कुछ व्यक्तियों में यह समस्या अस्थाई हो सकती है, जबकि कुछ के लिए जीवन भर का दुख साबित हो सकता है (2)।

नसों की कमजोरी कैसे दूर करें? यह जानने से पूर्व जरूरी है कि नसे कमजोर होने का कारण जान लिया जाए।
नसों की कमजोरी के कारण – Causes of Nervous Weakness in Hindi

निम्न बिंदुओं के माध्यम से नसों में कमजोरी के कारण को अच्छी तरह से समझने में मदद मिल सकती है, जो कुछ इस प्रकार हैं (2):

किसी दुर्घटना के कारण शरीर पर आने वाली चोट के कारण नसों में सूजन या क्षति।

डायबिटीज की समस्या के कारण नसों में होने वाली क्षति।

हाई ब्लड प्रेशर या आर्टरी वॉल के अंदर फैट का जमाव।

ऑटोइम्यून डिजीज के कारण, जिसमें गलती से प्रतिरोधक तंत्र अपने ही टिशू को नष्ट करने लगता है।

किसी संक्रामक बीमारी के कारण, जिसका सीधा प्रभाव नसों की कार्यक्षमता पर पड़े।

कभी-कभी शरीर में हार्मोन असुंतलन की स्थिति भी नसों में कमजोरी की वजह बन सकती है।

किडनी और लिवर से संबंधित विकार के कारण शरीर में बनने वाले विषैले पदार्थ नसों पर घातक प्रभाव डाल सकते हैं।

अत्यधिक शराब का सेवन या पोषक तत्वों की कमी के कारण।

ट्यूमर या कैंसर जैसी घातक बीमारी के कारण।

कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी में इस्तेमाल होने वाली दवा के कारण।

नसे कमजोर होने का कारण जानने के बाद अगले भाग में अब हम आपको नस कमजोर होने के लक्षण से जुड़ी जानकारी देंगे।
नसों की कमजोरी के लक्षण – Symptoms Of Nervous Weakness in Hindi
नसों में जान महसूस न होना।
प्रभावित हिस्से में अत्यधिक दर्द या मरोड़।
नसों में तनाव महसूस होना।
हाथ या पैर में संवेदनहीनता।
अत्यधिक पसीना आना।
अत्यधिक गर्मी का एहसास होना।
अनियंत्रित बल्ड प्रेशर।
पेट से संबंधित विकार।
स्पर्श को महसूस करने की शक्ति कमजोर होना।
ज्ञान संबंधी समस्याएं (Cognitive Problems)

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info